गरीब कौन है? गरीबी की परिभाषा और पहचान पूरी जानकारी 2026

गरीब कौन है उस मनुष्य से अधिक गरीब कोई नहीं जिसके पास केवल पैसा है l गरीब की परिभाषा बड़ी अजीब है l जिसके पास कुछ नहीं वह अमीर है,

तथा जिसके पास सब कुछ हो वह गरीब है l इस परिभाषा से आप चौकिए नही एक विरक्त संन्यासी के पास कुछ नहीं होता वह केवल पहनने के लिए कैपिन और पानी पीने तथा भिक्षा ग्रहण करने के लिए कमंडल रखता है l

गरीब कौन है जाने पोस्ट में

भिक्षा भी नित्य मंगाकर लेता है, एक दिन भिक्षा मिल भी गई तो दूसरे दिन की भिक्षा का ठिकाना नहीं चाय पीने के लिए तो वह पैसा रखता ही नहीं l

केवल कैपिन एवं कमंडल रखने वाले संन्यासी का चेहरा देखिए उसकी प्रसन्नता एवं संतुष्टि देखकर संपन्न भी उससे ईर्ष्या करने लगेगे ऐसे संन्यासी की प्रसन्नता का राज है,

उसकी संतुष्टि अन्य लोगों के संग्रह के सामने उसका संग्रह देखेंगे तो आपको संन्यासी दुनिया का सबसे बड़ा गरीब व्यक्ति लगेगा लेकिन वास्तव में वह राजाओं का भी राजा है l

और शहंशाहों का भी शहंशाह दूसरी तरफ राजा के पास सब कुछ होते हुए भी गरीब है कारण वह हमेशा चिंता में रहता है l उसकी इच्छाओं एवं आकांक्षाओं ने उसको गरीब बना दिया इन्हीं के कारण वह हमेशा असंतुष्ट रहता है l

अंत ध्यान रखें संतुष्टि ही अमीरी है l एवं असंतुष्टि ही गरीबी l

एक महात्मा ने एक सूत्र दिया आलस्य ही गरीबी है तथा परिश्रम ही पूंजी है l यह सूत्र बड़े काम का है l इस सूत्र को विस्तार से समझने की आवश्यकता है l

सफल बिजनेसमैन कैसे बनें?

 

 

 

 

Leave a Comment