गरीब कौन है गरीबी की परिभाषा और पहचान पूरी जानकारी 2026

गरीब कौन है उस मनुष्य से अधिक गरीब कोई नहीं जिसके पास केवल पैसा है l गरीब की परिभाषा बड़ी अजीब है l जिसके पास कुछ नहीं वह अमीर है,

तथा जिसके पास सब कुछ हो वह गरीब है l इस परिभाषा से आप चौकिए नही एक विरक्त संन्यासी के पास कुछ नहीं होता वह केवल पहनने के लिए कैपिन और पानी पीने तथा भिक्षा ग्रहण करने के लिए कमंडल रखता है l

गरीब कौन है जाने पोस्ट में

भिक्षा भी नित्य मंगाकर लेता है, एक दिन भिक्षा मिल भी गई तो दूसरे दिन की भिक्षा का ठिकाना नहीं चाय पीने के लिए तो वह पैसा रखता ही नहीं l

केवल कैपिन एवं कमंडल रखने वाले संन्यासी का चेहरा देखिए उसकी प्रसन्नता एवं संतुष्टि देखकर संपन्न भी उससे ईर्ष्या करने लगेगे ऐसे संन्यासी की प्रसन्नता का राज है,

उसकी संतुष्टि अन्य लोगों के संग्रह के सामने उसका संग्रह देखेंगे तो आपको संन्यासी दुनिया का सबसे बड़ा गरीब व्यक्ति लगेगा लेकिन वास्तव में वह राजाओं का भी राजा है l

और शहंशाहों का भी शहंशाह दूसरी तरफ राजा के पास सब कुछ होते हुए भी गरीब है कारण वह हमेशा चिंता में रहता है l उसकी इच्छाओं एवं आकांक्षाओं ने उसको गरीब बना दिया इन्हीं के कारण वह हमेशा असंतुष्ट रहता है l

अंत ध्यान रखें संतुष्टि ही अमीरी है l एवं असंतुष्टि ही गरीबी गरीब कौन है

एक महात्मा ने एक सूत्र दिया आलस्य ही गरीबी है तथा परिश्रम ही पूंजी है l यह सूत्र बड़े काम का है l इस सूत्र को विस्तार से समझने की आवश्यकता है l

सफल बिजनेसमैन कैसे बनें?

हमारे धर्मशास्त्र कहते हैं कि लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई यहां समुद्र मंथन ही उद्यम है l

बिना उद्यम के लक्ष्मी नहीं आती l यह शास्त्र वचन भी उस महात्मा के वचन की ही पुष्टि करता है कि परिश्रम ही पूंजी है l एक शायर ने ठीक ही कहा है,

एक पत्थर की तकदीर भी संवर सकती है बशर्ते कि सलीके से तराशा जाए l

एक भिखारी महात्मा के पास गया और कहने लगा कि महाराज मेरे पास कुछ नहीं है l मेरी मदद करें महात्मा ने कहा कि तुम कैसे कहते हो कि तुम्हारे पास कुछ नहीं है l

क्या तुम अपनी एक आंख देंगे तुम्हें हम बीस हजार दिलवा देंगे l आजकल एक किडनी भी पचास हजार रूपए में बिक रही है l

खून भी बिक रहा है l इस प्रकार महात्माजी ने उस भिखारी को बोध करा दिया कि इतना अनमोल शरीर पाकर भी तू अपने को गरीब क्यों बताता है l

शरीर से परिश्रम कर गरीबी दूर होंगी l भीख कब तक मांगता रहेगा l

चीन में कहावत है कि भीख में मछली नहीं देते बल्कि उसे मछली मारना सिखा देते हैं l

भगवान ने आलसी एवं परिश्रमी दोनों को एक ही प्रकार का शरीर दिया l

प्राकृतिक सुविधाएं समय वायु जल आकाश सूर्य धरती आदि भी समान रूप से दी किसी से कोई भेदभाव नहीं किया l सबको साधन बराबर दिए फिर भी एक रह गया तथा दूसरा अमीर हो गया l

क्यों अमीर बनने की आकांक्षा रखने वाले ने उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग किया एक कहावत है l

समय ही धन है अगर अपने को हम बरबाद न करें तो समय के सदुपयोग तथा अपने शरीर द्वारा परिश्रम करके पूंजी का निर्माण कर सकते हैं l

सभी प्राकृतिक शक्तियों एवं सुविधाओं का सदुपयोग हमें अमीर बना देगा l

यह भी देखा गया है कि कोई राजा के घर पैदा होता है, कोई गरीब के घर कोई राजा के घर पैदा होने पर भी गरीब हो जाता है l

तथा कोई गरीब के घर पैदा होने पर भी अमीर हो जाता है l आपकी अमीरी गरीबी इस पर निर्भर करती है कि आप वर्तमान में कैसा जीवन जी रहे हैं l

अगर राजा के घर पैदा होकर भी आलसी और विलासी होकर आमदनी से अधिक खर्च करेंगे तो गरीब होना निश्चित है l

ठीक इसी प्रकार गरीब के घर पैदा होकर भी पुरुषार्थी संन्यासी एवं मितव्यई जीवन व्यतीत करेंगे तो हमें अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता l

ये दोनों स्थितियों जीवन में देखने को मिलती है, अंत यह केवल तर्क नहीं व्यावसायिक सत्य है l

यह भी देखा गया है कि गरीबी के लिए लोग अपने भाग्य को कोसते हैं, या प्रभुकृपा की कमी बताते हैं l

तुलसीदास जी ने लिखा है कि कर्म प्रधान विश्व रची राखा यानी जीवन की सारी प्राप्तियां कर्म प्रधान ही है l मन चंगा तो कठौता में गंगा का मंत्र तो आलसियों का मंत्र है l

जो पुरुषार्थी होगा वह निकल पड़ेगा गंगा की ओर तथा पहुंचकर ही विश्राम लेगा प्रभु की कृपा सभी पर समान रूप से है l

अंग्रेजी की एक प्रसिद्ध कहावत है, जो स्वयं अपनी सहायता करते हैं, ईश्वर भी उन्हीं की सहायता करता हैं l यानी जो प्रयास करेगा प्रभु उसी की सहायता करेंगे l

लक्ष्य स्थिर हो और संकल्प में दृढ़ता हो तो सफलता निश्चित है, लेकिन एक बता ध्यान देने की है कि ठोकर वहीं खाता है जो चलता है l

गलतियां उसी से होगी जो काम करेगा गलतियां न होने के भय से निष्क्रिय एवं निकम्मा होना गरीब होने की ही प्रक्रिया है l

कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफल होता है l जिसकी ताकत है, जो ऐसे व्यक्ति को गरीब बना सके l

महात्माओं को यह कहते सुना जाता है कि बिना प्रभुकृपा के पत्ता तक नहीं हिलता यानी हम जो कुछ थी कहते हैं, वह प्रभुकृपा से ही करते हैं l

ऐसी अवस्था में हमारे पाप पुण्य एवं अमीरी गरीबी का भोक्ता प्रभु को होना चाहिए लेकिन होता उलटा है,

हमें ही अपने किए हुए पाप पुण्य का फल भोगना पड़ता है l गरीब कौन सा

महात्माजी को इस उक्ति का रहस्य समझने लायक है l शरीर तथा प्राण दो चीजें हैं, बिना प्राण के शरीर बेकार है, ईश्वर ने हमें प्राण दिए हैं l

इस शरीर की प्राणवान करने के बाद उसने हमें कर्म करने के लिए स्वंतत्र छोड़ दिया l ईश्वर ने हम सभी को शक्तियां दीं मन बुद्धि आदि पांच ज्ञानेंद्रियां, और पांच कर्मेंद्रियां दी l

अपनी शक्तियों का सदुपयोग या दुरूपयोग करना हमारे विवेक पर निर्भर है, विवेक को ठीक रखने में सहायक है l

शस्त्र संत साधु और संन्यासी इसके बताए मांग का अनुसरण करें और अपने विवेक तथा शक्तियों का सदुपयोग करें इस सूत्र को ठीक से समझने के लिए एक उदाहरण का सहारा लेना उचित होगा l

बिजली की मोटर में अगर करंट नहीं तो वह बेकार है l करंट आने पर उससे हीटर चलाएं चाहे कूलर वह आप पर निर्भर है l कर्म से फल का मिलना निश्चित है l

एक और मानवीव कमजोरी है कि मनुष्य अपनी कमियों और कमजोरियों का कारण दूसरे में ढूंढता है, जब तक वह ऐसा करता रहेगा कभी सुधरेगा नहीं l

सुधार का प्रथम लक्षण है, अपनी कमी एवं कमजोरी का उत्तर दाई स्वयं को मानना जब वह स्वयं को उतर दाई मानेगा तभी यह जानने का प्रयास भी करेगा कि मुझमें कौन सी कमजोरी है और उसे कैसे किया जा सकता है l

एक सफल बिजनेसमैन कैसे बनें

अगर अपने से संभलने का उपाय नहीं दिखाई देगा तो वह शास्त्र वचनों का सहारा लेकर या प्रबुद्ध एवं विचार शील लोगों के पास जाकर समझधन या लेगा कहीं न कहीं उसे रास्ता दिखाई देगा और वह अपनी कमियों एवं कमजोरियों पर विजय प्राप्त करेगा l

गलतियां होना नहीं गलत है, उसे स्वीकार न करना और उसके लिए पश्चाताप न करना l

बिल क्लिंटन जब अमरीका के राष्ट्रपति हुए तो उन्होंने एक बड़े महत्व को बात कही उन्होंने कहा कि मेरी कमजोरियों है, लेकिन मेरी अच्छाइयां मेरी कमजोरियों को नियंत्रित करने के लिए काफी है l

इस लेख का सारांश वहीं है कि गरीबी कोई ईश्वरीय प्रकोप नहीं l उसे आलस्य प्रमाद अपव्यय आदि दुर्गुणों का एकत्रित प्रतिफल ही कहना चाहिए l

इसे परिश्रम से दूर किया जा सकता है l अगर कोई गरीब है तो अपने आलस्य एवं निष्क्रियता के कारण वह स्वयं गरीबी दूर कर सकता है l

प्रबंधन का अर्थ क्या है? परिभाषा और महत्व जाने 2026

परिश्रम एवं अध्यवसाय से मन का संकल्प एवं शरीर का पराक्रम किसी काम में लगा दिया जाए तो गरीबी दूर होना निश्चित है l गरीब कौन है

Hii friend पोस्ट जरूर पढ़ें तभी आपको पूरी जानकारी मिलेगी पोस्ट में कॉमेंट जरूर करें l

Leave a Comment