व्यक्तित्व का विकास कैसे करें? (Complete Guide 2026)

व्यक्तित्व का विकास कैसे करें एक ऐसी धारणा है, जिसे लेकर सदैव भ्रम बना रहा l हम सबके मानस में यह कामना अवश्य होती है कि कुछ ऐसा करें

जिससे हमारा व्यक्तित्व विकसित हो सामान्यतया व्यक्ति की प्रदर्शन क्षमता से उसके व्यक्तित्व का आकलन किया जाता है,

व्यक्तित्व का विकास कैसे करें?

परंतु शायद यह पूरी तरह से उचित नहीं होगा क्योंकि व्यक्तित्व में हमारी वेश भूषा व्यवहार आदतें भावनाएं आदि सभी सम्मिलित होते हैं l

व्यक्तित्व विकास को लेकर अनेक प्रकार के मत हैं l इसकी विभिन्न अवधारणाओं व परिभाषाओं को संपादित कर यदि यह कहा जाए कि मनुष्य की क्षमता और उसकी उपलब्धियों में आ रहे अंतर को कम करना ही व्यक्तित्व है तो सर्वथा उचित होगा l

आज के इस प्रतिस्पर्धी जीवन में हर कोई अपनी उपलब्धियों से पूर्णतया संतुष्ट नहीं है,

साथ ही उसे यह भी आभास रहता है कि कहीं न कहीं उसकी क्षमताओं का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है l जीवन के कुछ प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान देकर हम सब अपने अपने व्यक्तित्व को कुछ और अधिक समृद्ध बना सकते हैं तथा अपनी उपलब्धियों को बढ़ा सकते हैं l

जीवन में तीन चार चीजें हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं, जैसे करियर परिवार स्वास्थ्य धन संपदा समाज आदि l

हमें इन क्षेत्रों में समान रूप से सफलता एवं उपलब्धियां अर्जित करने के लिए व्यक्तित्व के विकास के कुछ सूत्रों पर विशेष ध्यान देना चाहिए l

निश्चय ही वे सभी लोग जो जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं, सफलता जिनका लक्ष्य ही नहीं साध्य भी है, उन्हें व्यक्तित्व विकास के इन सिद्धांतों का अवश्य पालन करना चाहिए l

पहनावा

वस्त्र हमारे व्यक्तित्व का हिस्सा है प्रत्येक मिलनेवाले व्यक्ति पर हमारा प्रथम प्रभाव हमारी वेशभूषा के आधार पर पड़ता हैं l

पहली नजर में पड़ने वाला यह प्रभाव ठीक रहे इसलिए यह आवश्यक है कि हम साफ सुधरे तथा मौके के अनुरूप वस्त्र पहनें l

 

Leave a Comment