प्रबंधन का अर्थ क्या है? परिभाषा और महत्व जाने 2026

प्रबंधन का अर्थ क्या है, इसकी परिभाषा महत्व और प्रकार को आसान भाषा में समझे Management की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें l 

प्रबंधन का अर्थ सफल बिजनेसमैन बनने के लिए प्रबंधन की कला में पारंगत होना अनिवार्य है l अपने दो हाथों से आदमी कितना काम करेगा यदि उसमें हजार या लाख हाथों से काम लेने की कला हो तो वह अच्छा प्रबंधन हो जाएगा l

सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन उसे मना जाता है, जो व्यक्ति की पूरी क्षमता का उपयोग कर सके l

प्रबंधन का अर्थ

इसे उदाहरण के तौर पर ऐसे समझा जा सकता है कि अगर एक किलो मीटर की दूरी चलकर तय करनी है तो धीरे चलकर हम बीस मिनट में यह दूरी तय कर सकते हैं l

लेकिन थोड़ा तेज चलकर वह दूरी 15/मिनट में पूरी की जा सकती है l अधिक तेज चलकर 10/मिनट मैं और दौड़कर 5/मिनट में तय की जा सकती है l

वह प्रबंधन जो अपने अधीनस्थों से 20/मिनट की दूरी 5/मिनट में पूरी करवा दे वही सर्वश्रेष्ठ प्रबन्धक माना जाएगा सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन के दो मूल सिद्धांत है l

पहला पूरी क्षमता का उपयोग तथा उपयोग तथा दूसरा गुणवन्त में श्रेष्ठता कार्य समय से करवाकर गुणवत्ता की ठीक न रख सकने वाला अच्छा कार्य समय से करवाकर गुणवत्ता की ठीक न रख सकते वाला अच्छा प्रबंधन नहीं कहा जा सकता l

सर्व श्रेष्ठ प्रबंधन के भी अनेक व्यावहारिक सूत्र हैं l उन सूत्रों की व्याख्या इस प्रकार है l

दूसरों पर शासन करने से पहले स्वयं अनुशासन में रहना पड़ेगा आप चाहते हैं कि कर्मचारी पान बीड़ी का सेवन काम के समय न करें तो सबसे प्रबंधन को स्वयं इसके सेवन से अपने को दूर रखना होगा l

अपमे अधीनस्थों को कभी नीचा दिखाने का प्रयास न करें उसको प्रशंसा करें और उसकी कार्य क्षमता का बोध करवाकर उसके पौरुष को जाग्रत करने का प्रयत्न करें l

अपना बड़प्पन दिखाने के प्रयास से विरत रहें क्योंकि दूसरे का बड़प्पन कोई जल्दी सुनना नहीं चाहता l

अपनी उपलब्धि का श्रेय भी अधीनस्थों को दो l इससे अधीनस्थों भी स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करते हैं, और अपनी क्षमता का बेहतर उपयोग करते हैं l

उपलब्धि क्रियप्रधान है, कृपा प्रधान नहीं यह बोध अधीनस्थों को कराना आवश्यक है l यह विश्व कर्म प्रधान है l गरीबों आलस्य की देन है l

कर्म से भाग्य की रेखाएं बदलती हैं, अधीनस्थों में डटकर काम करने की प्रवृत्ति विकसित करना आवश्यक है l प्रबंधन का अर्थ

अधीनस्थों का प्रबंधक में विश्वास होना चाहिए कि ये मेरे सुख दुःख के साथी हैं l विश्वास में कमी होने पर श्रेष्ठ प्रबंधन होना संभव नहीं l

प्रबंधक को यह मानना चाहिए कि अधिनस्थ केवल पैसे के लिए काम नहीं करता वह भी अपना मान सम्मान रखता है l

प्रबंधन का अर्थ क्या है

अपनी सुविधा के साथ साथ अधीनस्थों सुख सुविधा का भी ख्याल रखना चाहिए l प्रबंधक की यह भावना रहेगी तो अधीनस्थों में कभी असंतोष नहीं अपजोग l

प्रबंधन में क्रोध का उपयोग कम से कम करें क्रोध में बोध नहीं रहता अंत क्रोध न करें l

श्रेष्ठतम प्रबंधन के लिए टीम भावना से काम करने की कला विकसित करना अनिवार्य है l अगर टीम भावना का अभाव हुआ तो विभिन्न विभागों में तालमेल नहीं रह पाएगा जिससे अंततः उत्पादन एवं गुणवत्ता प्रभावित होगी l

अपने कर्मचारियों को कर्मयोगी बनाएं l उन्हें कर्मचारी एवं कर्मयोगी का अंतर बताएं उन्हें कि केवल पैसे के लिए काम करने वाला कर्मचारी है,

लेकिन पूरे मनोयोग से काम करने वाला कर्मयोगी पैसा तो मिलना निश्चित है l अपनी संपूर्ण क्षमता एवं समय का सदुपयोग करने वाला कर्मयोगी अपने को प्रतिष्ठान का हिस्सा मानेगा

लेकिन कर्मचारी अपने को नौकर काम करने की मनोवृत्ति का भेद ही उसे कर्मचारी से कर्मयोगी बनाएगा l

कर्मचारी को कर्मयोगी बनाना है l यह कला हमें रामायण से सीखनी चाहिए l सीता को खोज समुद्र पार लंका जाने के लिए सभी बैठे हैं l

कोई जाने की उद्धत नहीं हुआ टब जामवत ने हनुमान के महापौरुष को जाग्रत करने के लिए कहा जामवंत कह सुनूं हनुमान का चुप साध रहेऊ बलवान कवन तो काज कठिन जग माहीं जो नहि होई तात तुमू पही राम कंज लगीं तव अवतारा सुनताही भूयत पर्वताकार l

जामवंत ने हनुमान को उनके बल का बोध कराया और कहा कि आपके लिए जग में कौन सा कार्य कठिन है l

आपका अवतरण ही राम काज के लिए हुआ है l इतना सुनते ही हनुमान का पौरुष जाग उठा इस चौपाई का सारांश वहीं है कि जिसका महापुरुष जाग्रत करना हो

उसे उसके पौरुष का बोध करा दें और प्रशंसा में दो मीठे वचन कह दें l आज के जमाने में यहीं उपाय सबसे उपयोगी सिद्ध हुआ है l

प्रबंधन का कर्तव्य है कि अधीनस्थों में यह भावना भर दे कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता l हर काम का अपना अलग महत्व है l किसी उद्योग में झाड़ू लगाने वाले की भी उतनी ही आवश्यकता है, जितनी प्रबन्धक की l

सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन समय एवं श्रम का पूरा सदुपयोग करता है l प्रबंधन सलीके से काम करने या लेने का तरीका है,

सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन आज के काम को कल पर नहीं टालता गांधीजी नित्य का काम नित्य पूरा करते थे l किसी कारणवश न कर पाएं तो प्रभु से प्रार्थना करते थे कि कल मुझे जीवित रखना ताकि आज का बकाया काम कल पूरा सकूं l

हमारे देश के गुलाम होने का कारण था l कि हमने श्रम से अधिक संन्यास को महत्व दे दिया l

सर्वश्रेष्ठ प्रबन्धक समस्या को पहले सुनता है और तब समाधान बताता है l

प्रबंधक को प्रबंधन में मदद तब मिलती है, जब वह यह आदेश पारित कर दे कि समस्या लेकर आने वाले इसका समाधान भी अपने साथ लेकर परेशान करने वालों से प्रबंधन को राहत मिलेगी l

सफल बिजनेसमैन कैसे बनें l

समस्या पर कम चर्चा करें समाधान, पर अधिक हमारी मान्यता है, कि बीमारी है तो इलाज भी है l समस्या है तो समाधान भी l

अच्छा प्रबंधक समस्या का समाधान करता है l खराब प्रबंधक उसको और उलझता है l

अच्छे प्रबंधक के पास हमेशा एक कार्यक्रम होता है l बुरे प्रबंधक के पास हमेशा एक बहाना होता है l

अच्छा प्रबंधक कहेगा लाइए मैं आपका काम कर दूं l बुरा प्रबंधक कहेगा यह मेरा काम नहीं l

गीता की यह उक्ति योग कर्म सु कौशल प्रबंधक के लिए अति महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि कुशलता पूर्वक किए हुए सारे कार्य ही योग की श्रेणी में आते हैं l

अच्छा प्रबंधक समय का पूरा सदुपयोग करता है l समय नष्ट नहीं करता l

अच्छा प्रबंधक दुविधा में नहीं रहता उसको बुद्धि निश्चयात्मक होती है l संस्थात्मा विनाश यति यह उक्ति आदमी को व्यवहारिक बनाती हैं l

अच्छा प्रबंधक परेशानी से बजाया उसका सामना करता हैं l

अच्छा प्रबंधक ऐसे ढंग से समझाता है कि अधिनस्थ को समझ में आ जाता है l अगर समझ में नहीं आया तो समझने वाले की ही कमजोरी है l प्रबंधन का अर्थ क्या है

सच कहें तो प्रबंधन बहुत बड़ी कला है l अगर दूसरे को अपने अनुरूप न ढाल सकें तो दूसरे के अनुरूप स्वयं ढल जाएं प्रबंधन में मानवीय दृष्टिकोण एवं उदारता आवश्यक है l सभी एक परिवार कि तरह कार्य करें l

Hii friend पोस्ट जरूर पढ़ें तभी आपको पूरी जानकारी मिलेगी पोस्ट में सफल बिजनेसमैन बनें के लिए पोस्ट जरूर शेयर करें अपने दोस्तों के साथ l ताकि जन सकें l

सफल बिजनेसमैन कैसे बनें Complete Guide 2026

Leave a Comment