सपने में दर्शन देखने का क्या मतलब होता है? शुभ संकेत और रहस्य 2026

सपने में दर्शन देखने का क्या मतलब होता है, क्या होता अगर लोगों के मन में जज्बात न होते l उनके मन में विविध प्रकार की तमन्नाएं न होती l क्या उस स्थिति में यह दुनिया एक कदम भी आगे बढ़ पाती l

सपने में दर्शन देखने का क्या मतलब होता है,

नहीं ज्यों की त्यों थम जाती यह अपने स्थान पर आज दुनिया के विकास को हम अपनी आंखों से देख रहे हैं, कितना कितना विकास हो गया है,

और होता ही जा रहा है l कल लोग रेडियो और टीवी को आश्चर्य मानते थे l

लोग मान ही नहीं सकते थे कि जगह बोली जाने वाली आवाज को कही दूसरी जगह भी भेजा जा सकता है,

या सुना जा सकता है, एक जगह घटने वाली घटना या क्रियाकलापों को उसी समय पर कही दूसरी जगह भी देखा जा सकता है l

चांद को कहानी घर घर की दादियां अपने पोते पोतियों को सुनाती थी l कि चांद में एक बुढ़िया बैठी हुई सूत कांत रही है l

आज उसी चांद पर यात्राओं के लिए उड़ाने होने लगी l ग्रह उपग्रह पर यानों को पहुंचा देना और उसके अंदर बाहर की खोज कर डालना एक आम बात हो गई है l

तात्पर्य यह कि जिन बातों को कुछ दिनों पहले पूर्णतः असंभव माना जाता था l वह आज महज एक खेल बन गया है l

और इन सारे कार्यों के पीछे निश्चित रूप के सपने ही रहे हैं l मानव इन असंभव कार्यों को संभव करने का सपना न जाने कितनी कितनी बार देखा होगा l उसने सतत प्रयास किया होगा l और एक दिन मानव के ये सपने सच होते चले गए होंगे l

हर व्यक्ति अपने जीवन में न जाने कितने कितने प्रकार के सपने देखता रहता है l

काश मुझे यह मिल जाता मुझे वह मिल जाता तो कितना अच्छा होता l काश मुझे अमुक नौकरी मिल जाती काश में अपने देश का प्रधानमंत्री बन जाता

काश मुझको वह ब्यूटीफुल लड़की प्यार करने लगती l यह काश मेरी शादी अमुक लड़के से हो जाती l काश मैं पक्षियों के समान आकाश में उड़ पाता l

काश मैं चांद सितारों की दुनिया में विचरण कर पाता l काश मैं मौत की दवा बना पता न जाने कितने कितने प्रकार के सपने मानव अपने हर लम्हों में देखता रहता है l

और उसके जो सपने सर्वाधिक प्रिय होते हैं, उसके लिए वह दिलोजान से प्रयास भी करता है l जब प्रयास अच्छा होता है तो उसको वांछित वस्तु मिल भी जाती है l अर्थात् उसका सपना सच हो जाता है l

डॉ अब्दुल कलाम जब छोटे बच्चे थे l तो आकाश में उड़ने की बड़ी इच्छा होती l वे हमेशा सोचते रहते काश मैं बादलों के बीच उड़ान भर पाता तो कितना अच्छा होता l

अगर मेरे पंख उग आये तो मैं उड़ते हुए सबसे पहले अपनी नानी के घर पहुंच जाऊं मेरी नानी जब मुझे आकाश से उड़ कर अपने घर के आंगन में उतरते हुए देखेगी तो वह कितनी खुश होगी l

सभी लोग दांतों तले अंगुली दबा लेंगे l मैं अपनी नानी से बोलूंगा नानी देख मैं आकाश में उड़ सकता हूं l

जब मुझे अपने घर जाना होगा l तो मैं तेरे आंगन से उड़ूगा और पल भर में अपने घर पहुंच जाऊंगा l घर पहुंच कर मैं मां से बोलूंगा मां देख ना मैं नानी के घर घूम कर आ गया l

यह देख कर मेरी मां बहुत खुश होगी इस तहर के अनेकानेक सपने देखा था l अपनी बाल्यावस्था में हमारे भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम ने l

और वही फिर एक दिन रॉकेट इंजीनियर और मिसाइलमैन बन गया अपने सपनों के बारे में वे बच्चों को बताते थे l

वे कहते बच्चो खूब सपने देखो सपने देखने से ही हमारे मन में कोई महान कार्य करने की इच्छा जागृत होती है l

सपनों से हमें लक्ष्य प्राप्त होते हैं, और हम प्रयास करके अपने लक्ष्य पर कार्य करते हुए एक दिन महान कार्य कर डालते हैं l

कोलंबिया अंतरिक्ष यान में अंतरिक्ष अन्वेषण दल का नेतृत्व करने वाली महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक कल्पना चावला भी बचपन में चांद सितारों की दुनिया में उड़ान भरने का सपना देखा करती थी l

वह ग्रीष्मकालीन रात्रि में अपने अंगना में चारपाई पर पड़ी हुईं अनवरत चांद सितारों की ओर देखती रहती l

उसे लगता कितना अच्छा होता यदि मैं इन चांद सितारों की दुनिया में जाकर उड़ान भरती आखिर कल्पना बड़ी होकर 1982/में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से वैमानिक इंजीनियरिंग की डिग्री 1984/में टेक्सास

विश्वविद्याल से वैमानिकी इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री एवं 1988/में कोलोरेडो विश्व विद्यालय से वैमानिकी में डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की फिर वह 1988/में नासा से जुड़ गई l

उसकी कर्मठता और विलक्षण प्रतिभा के कारण उसे जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र के 15/सदस्यीय अंतरिक्ष अन्वेषण दल का नेतृत्व प्रदान किया गया l

स्वप्न दर्शन और लक्ष्य

वह 16/नवंबर 2003/को कोलंबिया अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरिक्ष उड़ान पर गई उन्होंने अंतरिक्ष में चांद सितारों के बीच भ्रमण किया इस तरह उसकी जिंदगी में एक ऐसा दिन आ पहुंचा जब उसके सपने

साकार हो गए वह सचमुच में उड़ान भरने लगीं खेद का विषय है कि 1/फरवरी 2003/को कोलंबिया यान की धरती पर वापसी की यात्रा कल्पना की अंतिम अतंरिक्ष यात्रा बन गई l

इस दिन कोलंबिया अंतरिक्षयान अपनी वापसी के समय पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया l जिसमें उनकी जीवन लीला समाप्त हो गई है l

इस तरह से हमारे मन में कई तरह की वस्तुएं संधान प्रसाधन सफलता न जाने कितनी वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा होती रहती है l

इन्हीं इच्छाओं को हम सपने देखना कहते हैं l कई बार हमारी प्रबल इच्छाएं हमारे सपने में साकार रूप लेकर आती है l

आप भी ऐसे सपने देख होंगे कभी कभी हम किसी व्यक्ति से मिलने की बड़ी प्रबल इच्छा रखते हैं,

पर वे हमें किन्हीं कारणोवश नहीं मिल पाते फिर हम उनसे सपनों में मिलते हैं l

लोग सपनों में परीक्षाएं देते हैं, वे आकाश में उड़ने लगते हैं l यह सब क्या है l

यही है सपने हमारी जिन वस्तुओं को प्राप्त करने की बलवती इच्छा हमारे अंतर्मन में होती है, उन्हीं को हम सपने में देखते हैं,

या जरा सा उनका परिवर्तित रूप देखते है, कुल मिला कर सपने देखने से तात्पर्य हुआ व्यक्ति के अन्दर किसी वस्तु को प्राप्त करने की प्रबल चाहत का होना अब बात यह भी होती हैं l

कि लोगों के सारे सपने पूरे नहीं होते क्योंकि लोगों की इच्छाएं तो अनन्त होती है, इसलिए सपने भी अनन्त होते हैं l

ध्यान देने की बात है कि अनन्त सपनों में से कुछ सपनों को अभीष्ट मान कर उसे अपने लक्ष्य में परिवर्तित करना होता है l

फिर लक्ष्य पर परिश्रम व तकनीकी के साथ कार्य करना होता है l यदि हम लक्ष्य प्राप्ति के लिए तकनीकी पूर्ण परिश्रम करने में सक्षम होते हैं l तो लक्ष्य प्राप्त हो जाता है l

उल्लेखनीय है कि ना कि तो अनन्त इच्छाओं को अपना लक्ष्य बनाया जा सकता ना ही उन पर कार्य किया जा सकता है l

इसलिए अनन्त सपने साकार भी नहीं हो पाते हां लोग अपने जीवन में एक से अधिक सपनों को बारी बारी से अपना लक्ष्य बना कर उन्हें पूरा अवश्य कर डालते हैं,

सपने देखने का महत्व इसी बात में है, कि जब हमे किसी वस्तु का सपना देखते हैं,तो उनसे हमें अपने लिए कई लक्ष्य प्राप्त हो जाते हैं,

लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और भी कई बातों की आवश्यकता होती है, जिनका वर्णन हम अगले पृष्ठों पर करेंगे lसफलता के आवश्यक तत्व क्या है जीवन में जाने बेस्ट पोस्ट में 2026

Hii friend पोस्ट जरूर पढ़ें तभी आपको पूरी जानकारी मिलेगी पोस्ट में

Leave a Comment