मैने तीन प्रकार के बिजनेसमैन देख हैं l पहला बिजनेसमैन कार्य के प्रारंभ में ही असफल ही जाता है l बिजनेस फेल होने का क्या कारण है?
दूसरा बिजनेसमैन लंबे समय तक नई ऊंचाइयों को तो स्पर्श करता है, लेकिन स्वयं इतना नीचे गिर जाता है कि उसके पास अपना कुछ रहा नहीं जाता l
यहां तक कि वह कर्जदार तक ही जाता है l कार्य को करने के संकल्प के बाद भी सफलता प्राप्त नही होती l
बिजनेस फेल होने का क्या कारण है?
तीसरे प्रकार का बिजनेसमैन आगे बढ़ता ही जाता है l उसकी बढ़त की कोई रोक नहीं पाता मैने अपने जीवन काल में तीनों श्रेणी के उद्यमियों को देखा है l अब मैं यहां उनकी चर्चा करना चाहूंगा l
पहला बिजनेसमैन योजना बनाता है, उसे क्रियान्वित भी करता है, लेकिन उसे पग पग पर परेशानियों का अनुभव होने लगता है l
जैसे किसी वित्तीय संस्थान या बैंक से पैसा समय से न मिलना l दूसरी स्थिति में पैसा मिलने पर ब्याज का मीटर चालू हो जाना और उसी समय उद्यम चालू न होने पर ब्याज एवं मूलधन मिलाकर कर्ज से लदा जाना l
समय से कर्ज अदा न करने पर पैनल ब्याज इतना बढ़ जाता है कि बिजनेसमैन घबरा जाता है l
अनेक सरकारी विभागों की अनुमति लेना बड़ा काम है l बिजली विभाग से बिजली का कनेक्शन लेना भी एक कठिन काम है l
मशीनों के चयन में अगर गलती हो जाए तो परेशानी और नुकसान निश्चित है l अपने कर्मचारियों के साथ व्यवहार में कुशलता नहीं होगी तो उत्पादन कम होगा या मल की
क्वालिटी भी खराब होगी l यह भी देखा है कि किसी अच्छी कंपनी की मशीन को पैसे के लालच में स्थानीय मिस्रियों से ठीक करवाना महंगा पड़ जाता है l
पूरी मशीन ही खराब हो जाती है और बिजनेसमैन परेशान ही जाता है l ये सारे प्रयोग बिजनेसमैन को असफलता को ओर ले जाते हैं l
कभी कभी तो उद्योग चालू भी नहीं हो पाता और बीमार या बंद हो जाता है,
लेकिन यदि फिर भी चालू रहा और उत्पाद को क्वालिटी नहीं हुई तो मल बाजार से वापस आ जाता है,
बिजनेसमैन परेशान हो जाता है और अंत में असफलता ही उसे हाथ लगती है l
अगर असफलता से बचना है तो अपनी परेशानी का कारण आप स्वयं न बनें पुरानी मशीनों को खरीदना स्थानीय मिस्रियों से उपकरण ठीक कराना कर्ज को समय से चुकता न करना अपने उत्पाद की क्वालिटी को ठीक न रखना आदि बातों से बचें l
असफलता के इन सभी कारणों से सचेत एवं सचेष्ट रहने की आवश्यकता है l
जिस दूसरे बिजनेसमैन ने अपने हो जीवन में नई ऊंचाइयों तो प्राप्त की और करने ही जीवनकाल में असफल भी ही गया उस बिजनेसमैन के असफल होने के मूल कारण निम्न है l
अपने लड़कों को अपने जीवनकाल में ही पूरा कार्यभार न देना जब तक भर नहीं देगे वे पूरी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर सकेंगे वृद्धावस्था में कार्यशक्ति कम होती जाती है,
अंत लड़कों को कार्यभार समय से देना अति आवश्यक है l न देने पर असफलता निश्चित है l
ऐसा भी देखा गया है कि युवा लड़के जब काम देखना प्रारंभ करते हैं तो किसी महिला कर्मचारी के संपर्क में आकर अपना भविष्य खराब कर लेते हैं l
काम के प्रति लापरवाह हो जाते हैं l अपने ही उद्योग की कार्य संस्कृति को बिगाड़ देते हैं l
पिता भी वृद्ध होने के कारण ऐसे पुत्र को रोक नहीं पाते अन्य कर्मचारी भी प्रेम प्रपंचों से अपरिचित नहीं रखते और वे मालिक की कमजोरी का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करते हैं l
इससे बदनामी होती है तथा उद्योग पर विपरीत प्रभाव पड़ता हैं l
यह भी देखा गया है कि पिता को कमाई के कारण पुत्र में आवश्यकता से अधिक रईसी आ जाती है l
वह अपनी आमदनी से अधिक खर्च करता है, कर्ज के रुपयों से ऐश करता है,
नतीजा अनेक बार दिवालिया होने के रूप में सामने आता है l मैंने देखा है कि कुछ लोग हवाई जहाज जा फर्स्ट ए. सी. में यात्रा करते हैं l
केवल यह दिखाने के लिए वे बड़े रईस हैं l मैने कई लोगों को आगे बढ़कर दान देते हुए देखा है,
ताकि लोग समझें कि इनकी बड़ी कमाई है l यह झूठा दिखावा है, अफलातूनी खर्च असफलता का कारण बनता है l
अधिक रईसी दिखाने के कारण बिजनेसमैन अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति भी लापरवाह हो जाता है तथा अपना खर्च भी आमदनी से अधिक बढ़ा लेता है l
नाम कमाने के चक्कर में कुछ बिजनेसमैन कई संस्थाओं की जिम्मेदारी अध्यक्ष या मंत्री बनकर ले लेते हैं l
संस्था में चुनाव के समय बेतहाशा पैसा खर्च करके पद प्राप्त करते हैं, और फिर अधिक सक्रिय होने के कारण उद्योग या व्यापार पर ध्यान नहीं दे पाते l
उद्यमियों को संस्थानों का भार तभी लेना चाहिए जब देख लें कि उद्योग व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा अपने उद्योग को प्राथमिकता देने देने वाले का उद्योग कभी प्रभावित नहीं होता l
यह भी देखा गया है कि कुछ लोग अपनी गिरती आमदनी के कारण आवश्यक कर्ज लेना प्रभाव कर देते हैं, जिसमे बाजार एवं समाज में साख बनी रहे l
ऐसा अनुत्पादक कर्ज हमेशा परेशानी में डालने का कारण बनता है l कर्ज को कभी भी अपनी पूजी न समझें कर्ज लेकर मकान बनाने शादी करने जैसे अनुत्पादक कार्य न करें l
से आमदनी बढ़नी चाहिए ताकि ताकि ब्याज समेत मूल अदा कर सकें l अगर ऐसा नहीं करेंगे तो असफल होना निश्चित है l
उद्योग व्यापार के उसूलों के साथ कभी समझौता न करें पहला उसूल है, समय से कर्ज की अदायगी तथा मल की खरीद का समय पर भुगतान विश्वास मानें जिसको देना आ गया यानी समय से पेमेंट करना आ गया उसको उद्योग व्यापार करना आ गया l
मांगनेवाले को दोबारा अपने दरवाजे पर मांगने के लिए न चढ़ने दें l समय से देना सिखा जाएं तो असफलता से बच जाएंगे l जो समय से देना जानता है, वहीं समय से उगाही का भी ध्यान रखता है l
कभी अपने आत्मविकास में कमी न आने दें l परेशानी आती है और परीक्षा लेती है l धीरज से उसका सामना करें l
ज्योतिषियों के चक्कर में न पड़ें जो ज्योतिषी अपना भाग्य नहीं जनता वह दूसरे का क्या बताएगा अपने कर्म एवं अपने आचरण पर पूरा भरोसा रखें कर्म एवं आचरण हमेशा नीचे गिरने से बचाएगा और असफल नहीं होने देगा l
अपना बड़प्पन दिखाने एवं दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास न करें अगर ऐसा करेंगे तो अपने साथ वालों का विश्वास खो देंगे l
दूसरों का विश्वास अर्जन करना ही बिजनेसमैन की पूंजी है l उपलब्धियों का श्रेय सहयोगियों को देने का प्रयास करें इससे उनकी कर्तव्यनिष्ठा बढ़ेगी यह प्रयोग सफलता का निश्चित मांगे है l
हमेशा याद रखें कि उपलब्धि क्रिया प्रधान होती है, कृपा प्रधान नहीं तांत्रिकों गुरुको ज्योतिषियों और झाड़ फूंक करने वालों के फेर में समय बरबाद न करें मैंने स्वयं देखा है कि गुरु ने शिष्य की उपलब्धि का श्रेय तो लिया लेकिन जब पतन हो गया तो उसका l
दोषी शिष्य को ठहराया गुरु के कारण विचार शुद्ध हों व्यवहार कुशलता आए तो अच्छा है,
लेकिन ऐसे शुद्ध गुरु सर्वथा मिलते कहां है l जब तक शिष्य दान दक्षिण देता रहता है, गुरु भी उसकी पूछ करता है,
किंतु आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर शिष्य से मुंह मोड़ लेता है l
अपने कर्म को ही अपना धर्म बनाने एवं अपनी सेवा को ही अपनी पूजा बनाने वाला कभी असफल नहीं होता l
अपने कर्मचारियों को अपना सहयोगी मानें यह कभी न मानें कि कर्मचारी केवल पैसे के लिए काम करता है l
उसका भी अपना मान सम्मान होता है l उसका पूरा आदर करें स्वयं को अनुशासन में रखें तभी शासन भी ठीक से कर पाएंगे l
बिजनेसमैन असफल कब होता है l
उद्योग में खरीद बिक्री उत्पादन बहीखाता पैकिंग आदि विभिन्न विभागों में तालमेल ठीक न होने के कारण भी उत्पादन प्रभावित होता है l
वह भी उद्योग की असफलता का कारण बनता भी उत्पादन प्रभावित होता है l यह भी उद्योग की असफलता का कारण बनता है l
सभी विभागों के कर्मचारियों के साथ बैठकर तालमेल स्थापित करना अति आवश्यक है l
संयुक्त परिवार में वृद्धों की उपेक्षा न करें कमी के बावजूद वृद्धों का आदर सम्मान करें l एवं होश में समन्वय स्थापित करें l
वृद्धों का होश और आपका जोश जब साथ साथ चलेगा तो बिजनेसमैन की तरक्की को कोई रोक नहीं पाता l
किसी से झगड़ा न करें चाहे वह वह आपका क्रेता विक्रेता या कर्मचारी ही क्यों न हो अगर मन न मिले तो लेन देन मिले तो लेन देन करके आगे से व्यवहार करना बंद कर दें l झगड़े और विवादों से स्वयं को विरत रखें
आज के काम को कल पर न टालें l अगर किसी कारणवश नहीं निपटा सके तो प्रार्थना करके सोएं कि परमेश्वर कल मुझे जीवित रखना ताकि बकाया काम पूरा कर सकूं इस प्रकार दृढ़ निश्चय पूर्वक प्रार्थना करके सोएंगे तो आपका काम कभी पैडिंग नहीं रहेगा l
ऐसे और भी अनेक कारण हो सकते बिजनेसमैन असफल होता है l
यहां दिए गए इन कारणों पर जो ध्यान देगा उसके असफल होने का प्रश्न ही नहीं उठता l
तीसरे प्रकार का बिजनेसमैन निरंतर आगे बढ़ता जाता है, उपरोक्त सारे दुर्गुणों से जो अपने को बचाकर रखेगा उसकी प्रगति को कौन अवरुद्ध कर सकता है l
यदि उन सफल उद्यमियों के जीवन को नजदीक से देखने का प्रयास करें तो एक बात निश्चित रूप से देखने को मिलेगी कि उनकी सफलता का राज उनकी कर्तव्यनिष्ठा है l
असफल व्यक्ति को कभी अपना आदर्श न बनाएं l हमेशा ऐसे व्यक्ति सीख लेने का प्रयास करें l
जो हमसे अधिक सफल हो तथा अधिक ऊंचाई प्राप्त कर चुका हो सफल बिजनेसमैन यह गलती कर बैठता है कि वह अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए किसी के लिए किसी ऐसे उद्योग का उदाहरण देता है,
बीमार एवं बंद हो चुका हो संकल्प यह होना चाहिए कि हमारी तरह का कोई एक भी उद्योग अगर सफलतापूर्वक चल रहा है तो हमारा क्यों नहीं चलेगा यह संकल्प कभी भी बिजनेसमैन को असफल नहीं होने देगा बिजनेस फेल होने का क्या कारण है?
Hii friend पोस्ट जरूर पढ़ें तभी आपको पूरी जानकारी मिलेगी पोस्ट में ज्यादा से ज्यादा पोस्ट शेयर जरूर करें l
व्यक्तित्व का विकास कैसे करें (Complete Guide 2026)

नमस्कार दोस्तों
मेरा नाम रेखा देवी है और मैं पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग के क्षेत्र में कार्य कर रही हूं। MyTazaKhabar एक हिंदी न्यूज़ और जानकारी आधारित वेबसाइट है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों तक सरकारी योजनाओं से जुड़ी सही, ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।
हमारी वेबसाइट पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही नई एवं पुरानी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी नियमित रूप से प्रकाशित की जाती है। इसमें योजना से जुड़े नियम, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और नवीनतम अपडेट शामिल होते हैं, ताकि आम नागरिकों को सही समय पर सही जानकारी मिल सके।
हमारा उद्देश्य
हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान हिंदी में पहुंचे, जिससे वे अपने अधिकारों और सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ उठा सकें।
हम क्या जानकारी देते हैं
हमारी वेबसाइट पर मुख्य रूप से निम्न विषयों पर जानकारी दी जाती है:
- सरकारी योजना
- बिजनेस टिप्स
- UPSC (प्रतियोगी परीक्षा)
हमारी विशेषताएं
- 100% हिंदी भाषा में जानकारी
- सरल और समझने योग्य कंटेंट
- आधिकारिक स्रोतों पर आधारित जानकारी
- नियमित रूप से अपडेटेड पोस्ट
- उपयोगकर्ता-हितैषी (User Friendly) कंटेंट
सूचना स्रोत
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी विभिन्न सरकारी पोर्टल, प्रेस रिलीज़, समाचार स्रोत और आधिकारिक वेबसाइटों के आधार पर तैयार की जाती है। फिर भी, किसी भी योजना में आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी अवश्य जांच लें।
हमारी जिम्मेदारी
हम हमेशा प्रयास करते हैं कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। यदि किसी पोस्ट में आपको कोई त्रुटि दिखाई दे, तो आप हमें सूचित कर सकते हैं।
संपर्क करें
यदि आपके पास कोई सवाल, सुझाव या शिकायत है, तो आप हमारे Contact Us पेज के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।
👉 धन्यवाद! हमारी पोस्ट जरूर पढ़ें और सही जानकारी का लाभ उठाएं।
