व्यक्तित्व का विकास कैसे करें एक ऐसी धारणा है, जिसे लेकर सदैव भ्रम बना रहा l हम सबके मानस में यह कामना अवश्य होती है कि कुछ ऐसा करें
जिससे हमारा व्यक्तित्व विकसित हो सामान्यतया व्यक्ति की प्रदर्शन क्षमता से उसके व्यक्तित्व का आकलन किया जाता है,
व्यक्तित्व का विकास कैसे करें
परंतु शायद यह पूरी तरह से उचित नहीं होगा क्योंकि व्यक्तित्व में हमारी वेश भूषा व्यवहार आदतें भावनाएं आदि सभी सम्मिलित होते हैं l
व्यक्तित्व विकास को लेकर अनेक प्रकार के मत हैं l इसकी विभिन्न अवधारणाओं व परिभाषाओं को संपादित कर यदि यह कहा जाए कि मनुष्य की क्षमता और उसकी उपलब्धियों में आ रहे अंतर को कम करना ही व्यक्तित्व है तो सर्वथा उचित होगा l
आज के इस प्रतिस्पर्धी जीवन में हर कोई अपनी उपलब्धियों से पूर्णतया संतुष्ट नहीं है,
साथ ही उसे यह भी आभास रहता है कि कहीं न कहीं उसकी क्षमताओं का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है l जीवन के कुछ प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान देकर हम सब अपने अपने व्यक्तित्व को कुछ और अधिक समृद्ध बना सकते हैं तथा अपनी उपलब्धियों को बढ़ा सकते हैं l
जीवन में तीन चार चीजें हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं, जैसे करियर परिवार स्वास्थ्य धन संपदा समाज आदि l
हमें इन क्षेत्रों में समान रूप से सफलता एवं उपलब्धियां अर्जित करने के लिए व्यक्तित्व के विकास के कुछ सूत्रों पर विशेष ध्यान देना चाहिए l
निश्चय ही वे सभी लोग जो जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं, सफलता जिनका लक्ष्य ही नहीं साध्य भी है, उन्हें व्यक्तित्व विकास के इन सिद्धांतों का अवश्य पालन करना चाहिए l
पहनावा
वस्त्र हमारे व्यक्तित्व का हिस्सा है प्रत्येक मिलनेवाले व्यक्ति पर हमारा प्रथम प्रभाव हमारी वेशभूषा के आधार पर पड़ता हैं l
पहली नजर में पड़ने वाला यह प्रभाव ठीक रहे इसलिए यह आवश्यक है कि हम साफ सुधरे तथा मौके के अनुरूप वस्त्र पहनें l
सकारात्मक दृष्टिकोण
व्यक्तित्व का दूसरा महत्वपूर्ण प्रभाव उसके दृष्टिकोण द्वारा पड़ता हैं l
सफलता के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण का होता अत्यंत आवश्यक है l
आत्मविश्वास से भरे सकारत्मक दृष्टिकोण वाले व्यक्ति का प्रभाव सभी पर पड़ता है और यह प्रभाव लंबे समय तक कार्य करता हैं l
अपने दृष्टिकोण की सकारात्मक बनाने के लिए हमें साकारात्मक विचारों से बचना चाहिए स्वयं को ईश्वर की विशेष कृति के रूप में पहचानें और अपने चारों ओर ऐसे लोगों का साथ रखें l
जो कि उत्साहित करें काम पूरा हो पाएगा कि नहीं इस संशय में पड़ने की बजाय अपने काम की लक्ष्य तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करना चाहिए l
लक्ष्य निर्धारण
जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्यों का निर्धारण अत्यंत आवश्यक है l
व्यावसायिक लक्ष्यों का निर्धारण कर व्यक्ति को पहली सफलता तुरंत ही जाती हैं l
अपना लक्ष्य जाने बिना अनेकानेक विकल्पों में से सही व उचित मार्ग का निर्धारण करना संभव नहीं होता l
अंत अपनी क्षमता योग्यता संसाधन अभिरुचि व परिस्थितियों के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित अत्यंत आवश्यक है l व्यक्तित्व का विकास कैसे करें
हम स्वयं निर्धारित करें कि हमारे जीवन का लक्ष्य क्या होना चाहिए इस काम में पूरी सावधानी बरतें l एक बार लक्ष्य निर्धारित करके उसी मार्ग पर चलती रहना ही श्रेयस्कर है l
एक बार गलत रास्ते पर जाने के बाद हर कदम गलत पड़ता है, जिस प्रकार कोट का एक बटन गलत लग जाने पर अन्य सब बटन ही लगते जाते हैं l
यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि गलती का अहसास होते ही उसमें सुधार कर लिया जाए l
उत्साह
व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण पक्ष उत्साह होता है l उत्साह से ओत प्रेत व्यक्ति जीवन की छोटी छोटी मोटी असफलताओं से निराश नहीं होता l
वह अपनी ऊर्जा से अपने काम में लगा रहता है l उत्सविहीन व्यक्ति का के कभी भी दूसरे पर रचनात्मक प्रभाव नहीं पड़ता l
हर व्यक्ति ऐसे व्यक्तियों से संपर्क रखना चाहता है, जो साकारात्मक दृष्टिकोण रखते हों और उत्साह से ओत प्रेत हों l
हर रात के बाद दिन के सिद्धांत को मनाते हुए हम सबको चाहिए कि जीवन में होने वाली छोटी मोटी दुर्घटनाओं या आशिक असफलताओं से विचलित न हो और लक्ष्य के लक्ष्य के प्रति उत्साह बनाए रखें l
प्रत्येक व्यक्ति सूर्य के प्रकार को पसंद करता है l प्रत्येक व्यक्ति प्रफुल्ल और प्रसन्न रहना चाहता है l
प्रफुल्ल और प्रसन्न वहीं रह सकता है, जो आशावान होता है, आशा प्रकाश है, निराशा अंधकार अंधकार में आगे का रास्ता बंद हो जाता है,निराश व्यक्ति हाथ पर रखकर बैठ जाता है l
जीवन में कुछ भी करें परंतु महत्वाकांक्षा को उत्तेजित करने वाले उच्च आदशों को प्रेरणा प्रदान करने वाले वातावरण में अवश्य रहे l
ऐसा वातावरण ही विकास के मार्ग को प्रशस्त करने में समर्थ हो सकता है l
सदैव उन्हीं लोगों को संगति में रहें जो हमारी क्षमताओं के प्रति विश्वास रखते हैं तथा जो निरन्तर प्रेरणा एवं प्रोत्साहन प्रदान करते हैं l
ऐसे व्यक्तियों की संगति में रहने पर हम पाएंगे कि हमारी महत्वाकांक्षा और प्रतिभा सदैव जाग्रत एवं जीवन बनी रहती है l
विनम्रता
विनम्रता व्यक्ति का श्रेष्ठ गुण है और इसके बिना व्यक्ति का भावी होना संभव नहीं है l वास्तव में व्यक्तित्व को एक नया आयाम देती है और अनेक सफलताओं व उपलब्धियों का प्रमुख कारण भी बनती है l
अनेक अवसरों पर हमें भ्रम भी होता है कि हमारी विनम्रता हमारी कमजोरी बन रही है,
किन्तु हमें विनम्रता एवं दृढ़ता के अंतर को समझना होगा l अपने विचारों को स्थिर रखकर हम स्वयं को दृढ़ता प्रदान कर सकते हैं l
जबकि विनम्रता से आशय है कि हमारा व्यवहार दूसरों के प्रति नम्र हो और हमारे आचरण से किसी को ठेस न पहुंचे यह ध्यान रखना आवश्यक है कि विनम्रता का मतलब सहज समर्पण नहीं है l
विनम्रता से दूसरे के प्रति स्नेह एवं सम्मान रखते हुए भी असहमति व्यक्त की जा सकती है l
अनुकूल और मधुर वाणी सबको अच्छी लगती है l प्रत्येक व्यक्ति अपना समर्थन चाहता है और सहानुभूति की अपेक्षा करता है l
हम भले ही किसी व्यक्ति का कोई काम न कर सकें परंतु उसके प्रति सहानुभूति तो प्रदर्शित कर ही सकते हैं, उसके कार्य की सिद्धि के उपाय पर विचार थीं l
कर ही सकते हैं l लोक प्रचलित कहावत भी है कि हम गुड न भी दे सकें पर गुड़ जैसी बात तो कहें l
प्रिय एवं हितकारी वाणी का अभ्यास करके देखे l हमारे संपर्क में आने वाले व्यक्ति तो प्रसन्न होंगे ही हमें भी उसके द्वारा आनंद की प्राप्ति होगी l
टालमटोल से बचाव
किसी भी व्यक्ति की असफलताओं में टालमटोल की प्रवृति का बहुत बड़ा योगदान होता है l आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है l
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आलस्य का पूर्ण त्याग करना होगा l व्यक्तित्व का विकास कैसे करें
आलस्य रहते हुए न तो अपनी कार्य क्षमता का उपयोग कर सकते हैं न अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं l काम को टालना विश्वव्यापी समस्या है l
हर नए काम को या थोड़े असुविधाजनक काम को हम सब हमेशा टालना चाहते हैं,
जबकि वास्तव में ऐसा करके हम जहां एक ओर सफलताओं को दूर कर रहे होते हैं,
वहीं स्वयं को एक नवीन कार्य के रोमांच से भी वंचित कर देते हैं l किसी भी बड़े कार्य को छोटे छोटे भागों में विभक्त कर उसे सरल बनाया जा सकता है l
उस कार्य को समाप्त करने का एक समयबद्ध कार्यक्रम बनाकर स्वयं को अनुशासन में रखने का प्रयास भी किया जा सकता है l
कार्य के सरल दिखाई देने से उसे करने का उत्साह बनेगा और हम काम को टालने की प्रवृति से बचेंगे l
विश्वसनीयता
विश्वसनीयता हमारे व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण पहलू है और हमारी सफलता में इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है l
हर व्यक्ति को सार्वजनिक छवि उनके कार्यों को आगे बढ़ाती है और कोई बार नकारात्मक होने पर उसकी राह में बाया खड़ी करती है l
जीवन में मूल्यों के प्रति आस्था रखकर अपने व्यक्तित्व को सही छवि प्रदान को जा सकती है l
वास्तव में समाज भी उन व्यक्तियों के साथ व्यवहार रखना चाहता हैं,
जिनके जीवन में आस्था व सत्य का महत्वपूर्ण स्थान होता है l संभव है कि कई बार इन मूल्यों और सत्य के साथ हम छोटे लाभों से वंचित रह जाए किन्तु इसका दीर्घकालीन प्रभाव रहता है और ये हमें बड़े लाभ के लिए अवसर प्रदान करते हैं l
किसी भी महान् अथवा सफल व्यक्ति के जीवन चरित्र के अवलोकन के पश्चात यह बात सामने आती है कि उन्होंने पूरी दृढ़ता के साथ अपनी चारित्रिक विशेषताओं की रक्षा की l ऐसा करते हुए भले ही उनकी कितनी भी कठिनाइयां का सामना करना पड़ा ही l
चरित्र कोई ऐसी वस्तु नहीं जो शून्य अथवा एकांत में विकसित होती है और सफलता कोई ऐसा फल नहीं जो पेड़ पर लटकता है अथवा मदारी के आम की तरह हाथ पर उगता हो l
कहा गया है, चरित्र का निर्माण संसार के संघर्ष के मध्य होता है l सफलता एवं प्रतिष्ठा चरित्र रूपी वृक्ष का फल है l व्यक्तित्व का विकास कैसे करें
विचारों में नवीनता
सूचना के इस गुप में देश विदेश की दूरियां लगभग समाप्त हो गई है l
कही भी घटित होनेवाली घटना नई तकनीक नई व्यवस्था आदि की सूचना बहुत ही तेजी से उपलब्ध हो आती है l
ऐसे समय में एक विकसित व्यक्ति से अपेक्षा होती है कि उसके पास अद्यतन जानकारियां हों l
वर्तमान युग में विविध विषयों पर पढ़ने के लिए व्यापक साहित्व उपलब्ध है l
हर व्यक्ति को पुस्तकों इंटरनेट आदि का उपयोग करना चाहिए ताकि विचारों में नवीनता हो और विभिन्न संदर्भों में उसे आवश्यक सामान्य ज्ञान हासिल हो सके l
नए विचार और उचित सामान्य ज्ञान के माध्यम से हम अपने व्यक्तित्व का सकारत्मक प्रभाव स्थापित कर सकते हैं l
परोपकार
सहयोग सफलता की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है l हम कभी भी इतने महान् नहीं बन सकते कि हमें दूसरों के सहारे की जरूरत ही न पड़े l
वास्तव में हम सब एक दूसरे को सहयोग व शक्ति प्रदान करते हैं l
दूसरों से सहयोग प्राप्त करने के लिए हमें स्वयं को मदद करने के लिए तैयार करना होता है l
दूसरों को उनकी योग्यता बढ़ाने व उनके कार्य में मदद करने का संतोष व्यक्ति के व्यक्तित्व पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव डालता है l
इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है l
मुस्कान
मुस्कान व्यक्ति का सर्वश्रेष्ठ शृंगार है l साधारण व्यक्तित्व में भी मुस्कान को जोड़कर व्यक्तित्व को आकर्षक बनाया जा सकता है l
हर कोई खुशमिजाज व्यक्ति के प्रति आकर्षिक होता है l मुस्कान में कोई लागत नहीं लगती किंतू इसका प्रत्यक अप्रत्यक्ष लाभ सदैव मिलता रहता है l
कहते हैं कि मुस्कान घर में प्रसन्नता लाती है, व्यवसाय में वृद्धि करती है और मित्रता का विस्तार करती है l
व्यक्तित्व विकास वास्तव में केवल यही सब नहीं है l यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है,
जिसके माध्यम से हम स्वयं की प्रगति और प्रभाव को सुनिश्चित कर सकते हैं lगरीब कौन है गरीबी की परिभाषा और पहचान पूरी जानकारी 2026
हमारा प्रभावी व्यक्तित्व हममें जीवन के संघर्षों का सामना करने की सामर्थ्य देता है, व्यक्तित्व का विकास कैसे करें
ताकि व्यक्तिगत एवं सामाजिक परिस्थितियों में हमारा विकास हो सके मनुष्य के जीवन में नित्य हो रहे पुननिर्माण में सुधार ही व्यक्तित्व का विकास है l
Hii friend पोस्ट जरूर पढ़ें तभी आपको पूरी जानकारी मिलेगी पोस्ट में

About Us My Tazakhabar
नमस्कार दोस्तों
मेरा नाम रेखा देवी है और मैं पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग के क्षेत्र में कार्य कर रही हूं। MyTazaKhabar एक हिंदी न्यूज़ और जानकारी आधारित वेबसाइट है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों तक सरकारी योजनाओं से जुड़ी सही, ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।
हमारी वेबसाइट पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही नई एवं पुरानी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी नियमित रूप से प्रकाशित की जाती है। इसमें योजना से जुड़े नियम, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और नवीनतम अपडेट शामिल होते हैं, ताकि आम नागरिकों को सही समय पर सही जानकारी मिल सके।
हमारा उद्देश्य
हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान हिंदी में पहुंचे, जिससे वे अपने अधिकारों और सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ उठा सकें।
हम क्या जानकारी देते हैं
हमारी वेबसाइट पर मुख्य रूप से निम्न विषयों पर जानकारी दी जाती है:
ट्रेंडिंग न्यूज़ सरकारी योजना बिजनेस टिप्स UPSC प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
हमारी विशेषताएं
100%हिंदी भाषा में जानकारी सरल और समझने योग्य कंटेंट आधिकारिक स्रोतों पर आधारित जानकारी नियमित रूप से अपडेटेड पोस्ट उपयोगकर्ता हितैषी User Friendly कंटेंट
सूचना स्रोत
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी विभिन्न सरकारी पोर्टल, प्रेस रिलीज़, समाचार स्रोत और आधिकारिक वेबसाइटों के आधार पर तैयार की जाती है। फिर भी, किसी भी योजना में आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी अवश्य जांच लें।
हमारी जिम्मेदारी
हम हमेशा प्रयास करते हैं कि वेबसाइट पर दी गई जानकारी सही और अपडेटेड हो। यदि किसी पोस्ट में आपको कोई त्रुटि दिखाई दे, तो आप हमें सूचित कर सकते हैं।
संपर्क करें
यदि आपके पास कोई सवाल, सुझाव या शिकायत है, तो आप हमारे Contact Us पेज के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।
👉 धन्यवाद! हमारी पोस्ट जरूर पढ़ें और सही जानकारी का लाभ उठाएं।
